Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

ऋषभ पंत के मैदान पर वापसी करने से फैंस गदगद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ऋषभ पंत के मैदान पर वापसी करने से फैंस गदगद
विज्ञापन

बीसीसीआई ने जारी किया बयान- पांच खिलाड़ी लौटेंगे टीम में

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को बड़ा बयान जारी किया है। घुटने के चोट से ऊभर रहे ऋषभ पंत ने विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी की प्रैक्टिस शुरू कर दी है। कुल मिलाकर पंत समेत 5 खिलाड़ी टीम में लौटने के लिए तैयार हैं। 

पिछले साल 30 दिसंबर को एक भयानक कार दुर्घटना में शामिल होने के बाद से विकेटकीपर-बल्लेबाज एक्शन से बाहर हैं, जिसके कारण उन्हें अपने पैर की सर्जरी करानी पड़ी। बीसीसीआई के बयान में कहा कि पंत ने बल्लेबाजी के साथ-साथ नेट्स में कीपिंग भी शुरू कर दी है। 

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बयान में कहा कि वह (पंत) वर्तमान में उनके लिए तैयार किये गये फिटनेस कार्यक्रम का पालन कर रहे हैं जिसमें ताकत, लचीलापन और दौड़ शामिल है। बीसीसीआई ने वर्तमान में बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में पुनर्वास के दौर से गुजर रहे अन्य चार खिलाड़ियों की फिटनेस पर भी अपडेट भी जारी किया, जिसमें जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं। 

अपडेट में कहा गया है कि राहुल और श्रेयस ने नेट्स पर बल्लेबाजी फिर से शुरू कर दी है और वर्तमान में ताकत और फिटनेस अभ्यास से गुजर रहे हैं। इस बीच, बुमराह और कृष्णा पर बयान में कहा गया- दोनों तेज गेंदबाज अपने रिहैब के अंतिम चरण में हैं और नेट्स पर पूरी तीव्रता के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं। 

यह जोड़ी अब कुछ अभ्यास मैच खेलेगी, जिसका आयोजन एनसीए करेगा। बीसीसीआई मेडिकल टीम उनकी प्रगति से खुश है और प्रैक्टिस मैचों के बाद उनका आकलन करने के बाद अंतिम निर्णय लेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,234