Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 434
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

विराट के मैदान पर उतरते ही टीम इंडिया बना लेगी वर्ल्ड रिकॉर्ड

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
विराट के मैदान पर उतरते ही टीम इंडिया बना लेगी वर्ल्ड रिकॉर्ड
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच आज से पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिडाड के क्वींस पार्क ओवल पर खेला जाना है। यह मैच कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है। टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो यह इन दोनों टीमों के बीच यह 100वां टेस्ट मैच होगा। 

1948 से अभी तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 99 टेस्ट मैच खेले गके हैं, जिसमें 23 भारत ने जीते हैं, जबकि 30 मैच वेस्टइंडीज ने जीते हैं और 46 मैच ड्रॉ पर छूटे हैं। इसके अलावा यह मैच टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के करियर का 500वां इंटरनेशनल मैच होगा। 

टॉस के समय जैसे ही भारतीय टीम अपना प्लेइंग-11 बतायेगी, वैसे ही भारत के नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड जुड़ जायेगा। विराट कोहली का यह मैच खेलना तय नजर आ रहा है। विराट जैसे ही इस मैच के लिए मैदान पर उतरेंगे, वह भारत की ओर से चौथे ऐसे खिलाड़ी बन जायेंगे, जो 500 इंटरनेशनल मैचों का आंकड़ा छुएंगे। 

इस तरह से भारत एक खास मामले में श्रीलंका से आगे निकल जायेगा। मौजूदा समय में कुल 9 खिलाड़ी 500 इंटरनेशनल मैचों का जादुई आंकड़ा पार कर चुके हैं। जिसमें भारत और श्रीलंका के तीन-तीन खिलाड़ी शामिल हैं। विराट कोहली ऐसा करने वाले चौथे भारतीय होंगे। 

विराट से पहले सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और राहुल द्रविड़ यह खास मुकाम हासिल कर चुके हैं। वहीं श्रीलंका की बात करें तो उनकी तरफ से महेला जयवर्धने, कुमार संगकारा और सनत जयसूर्या ऐसा कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग, पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और दक्षिण अफ्रीका के जैक कालिस ऐसा करने वाले अन्य खिलाड़ी हैं। 

विराट 500वां इंटरनेशनल मैच खेलते ही पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज इंजमाम उल हक से आगे निकल जायेंगे। इंजमाम ने करियर में 499 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और फिलहाल विराट उनकी बराबरी पर हैं।

विज्ञापन