वर्ल्ड कप तक ही टीम इंडिया के कोच रहेंगे राहुल द्रविड़
ABN Bureau• 19 Jul, 2023
1 Views
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत में इस साल अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। इस टूर्नामेंट के बाद टीम इंडिया में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अगर भारत वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लेता है तो उसके बाद टीम इंडिया को नया हेड कोच मिल सकता है। राहुल द्रविड़ का कार्यकाल वर्ल्ड कप तक का है। ऐसे में उनके बाद टीम इंडिया को नया कोच मिलना तय है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राहुल द्रविड़ निजी कारणों से टीम इंडिया के हेड कोच नहीं बनने रहना चाहते हैं।
टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में मिली हार के बाद रवि शास्त्री की कोच पद से छुट्टी हो गयी थी। जिसके बाद राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का कोच बनाया गया था। हालांकि राहुल द्रविड़ उस वक्त भी टीम इंडिया के कोच बनने के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन उस वक्त के बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने राहुल द्रविड़ को इसके लिए मना लिया था।
बीसीसीआई से जुड़े हुए एक सोर्स ने इनसाइड स्पोर्ट्स से कहा, राहुल द्रविड़ कोच के पद के लिए तैयार नहीं थे। विदेशी दौरों की वजह से वे ज्यादा दिन तक अपने परिवार दूर नहीं रहना चाहते थे। हालांकि टीम इंडिया के लिए उन्होंने ये जिम्मेदारी संभाली, लेकिन अगर वर्ल्ड कप में भारत को जीत मिलती है तो वह इस पद पर बने रहना नहीं चाहते हैं।
वर्ल्ड कप पर है टीम इंडिया की फोकस
हालांकि बीसीसीआई की तरह से इस बात को लेकर कोई बयान नहीं आया है। फिलहाल टीम इंडिया की नजर अपने घर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर हैं।
भारत ने अपना आखिरी वर्ल्ड कप 2011 में एमएस धोनी की अगुवाई में जीता था। ऐसे में टीम इंडिया इस खिताब को जीतकर 12 साल के सूखे को खत्म करना चाहेगी। वर्ल्ड कप से पहले राहुल द्रविड़ को आराम भी दिया जायेगा। टीम इंडिया के आयरलैंड दौरे पर राहुल द्रविड़ की जगह वीवीएस लक्ष्मण मुख्य कोच का पद संभालते हुए नजर आयेंगे।