एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 20 जुलाई से शुरू होने वाले बहुप्रतीक्षित फीफा महिला विश्व कप 2023 का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जायेगा।
प्रसार भारती ने मंगलवार को यह घोषणा की। अमेरिका आधारित कंपनी 1 स्टेडिया द्वारा रणनीतिक उप-लाइसेंसिंग के सौजन्य से यह आयोजन पूरे भारत में लाखों घरों में प्रसारित होगा।