एबीएन डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला ग्रीनपार्क स्टेडियम, कानपुर में खेला जा रहा है। भारत ने अपनी दूसरी पारी 234 रन पर घोषित कर दी है और न्यूजीलैंड के सामने 284 रन का लक्ष्य है। न्यूजीलैंड ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट के नुकसान ने चार रन बनाए। भारतीय टीम ने पहली पारी में श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी की मदद से 345 रन बनाए। वहीं न्यूजीलैंड ने टॉम लैथम के 95 रन की पारी की मदद से 296 रन बनाए। भारत की तरफ से सर्वाधिक विकेट अक्षर पटेल ने हासिल किए। अक्षर ने 5 कीवी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।
चौथा दिन :
• न्यूजीलैंड द्वारा लक्ष्या का पीछा करते हुए पारी की शुरूआत खराब रही और टीम ने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर ही अपना विकेट गंवा लिया। विल यंग अश्विन की गेंद पर 2 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।
• भारत ने अपनी दूसरी पारी 234 रन पर घोषित कर दी और पहली पारी के बढ़त के अनुसार भारत ने न्यूजीलैंड को 284 रन का लक्ष्य दिया है।
• विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने अपना अर्धशतक पूरा किया और अक्षर पटेल के साथ साझेदारी निभाई। साहा ने 61 रन बनाए तो वहीं अक्षर ने 28 रन की पारी खेली।
• श्रेयस अय्यर 65 रन बनाकर साउथी की गेंद पर टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच आउट हो गए।
• अश्विन 5 चौकों की मदद से 32 रन बनाकर जेमीसन की गेंद पर बोल्ड हुए।
• भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा अपना खाता खोलने में नाकाम रहे और दूसरी ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। इस दौरान गेंदबाजी पर साउथी थे।
• ओपनर मयंक अग्रवाल 53 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 17 रन बनाकर टिम साउथी की गेंद पर लाथम के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौटे।
• कप्तान अजिंक्य रहाणे एक बार फिर फेल साबित हुए। वह 15 गेंदों पर मात्र 4 रन ही बना सके और एजाज पटेल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए।
• चेतेश्वर पुजारा 33 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 22 रन बनाकर जैमीसन की गेंद पर टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच आउट हो गए।