- अल्काराज ने जोकोविच से छीनी बादशाहत
- फाइनल में हराया, विंबलडन जीतने वाले स्पेन के तीसरे खिलाड़ी बने
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अल्काराज विंबलडन जीतने वाले स्पेन के तीसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले सेंटाना ने 1966 में और राफेल नडाल ने 2008 और 2010 में विंबलडन का खिताब जीता था। स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने इतिहास रच दिया है। वह विंबलडन 2023 के चैंपियन बन गये हैं।
पांच सेट तक चले फाइनल में वर्ल्ड नंबर-वन अल्काराज ने वर्ल्ड नंबर-दो सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 1-6, 7-6(6), 6-1, 3-6, 6-4 से हरा दिया। 20 साल के अल्काराज विंबलडन जीतने वाले स्पेन के तीसरे खिलाड़ी बने।
इससे पहले सेंटाना ने 1966 में और राफेल नडाल ने 2008 और 2010 में विंबलडन का खिताब जीता था। 12 साल बाद स्पेन के किसी खिलाड़ी ने यह ग्रैंड स्लैम जीता है।