एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले को चार विकेट आसानी से गंवाने वाली भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गुरुवार को कहा कि मेजबान देश के बल्लेबाजों ने लो स्कोरिंग मैच में जिस तरह रन जुटाये, उससे न सिर्फ हमें सीख मिली है बल्कि आगामी एक दिवसीय सीरीज में भी हमें सतर्क रहना होगा।
बांग्लादेश में आज मिली हार के बावजूद भारत ने 2-1 से टी-20 सीरीज अपने नाम कर ली है। मैच के बाद हरमनप्रीत ने कहा- बांग्लादेश के बल्लेबाज जिस अंदाज से खेल रहे थे, उससे हमारे खिलाड़ियों को प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होने लो स्कोरिंग मैच में एक एक रन जुटाया और हमें मौका नहीं दिया।