Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

विदेश में डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले इंडियन ओपनर बने यशस्वी जायसवाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विदेश में डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले इंडियन ओपनर बने यशस्वी जायसवाल
विज्ञापन

यशस्वी ने लगायी रिकॉर्ड्स की झड़ी

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। मुंबई के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार शतक लगाया है। यशस्वी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ डेमिनिका में डेब्यू किया। उन्होंने  टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार (13 जुलाई) को पहली पारी में शतक जड़ा। यशस्वी ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ 229 रन की साझेदारी की। 

रोहित 104 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी ने सैकड़ा लगाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। वह डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले भारत के 17वें बल्लेबाज हैं। यशस्वी से पहले पिछली बार डेब्यू टेस्ट में श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए शतक लगाया था। 

उन्होंने 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में 105 रन बनाए थे। भारत के लिए डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी लाला अमरनाथ थे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1933 में 118 रन बनाये थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,261