एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रूस के युवा प्रतिभावान खिलाड़ी आंद्रे रुबलेव ने विंबलडन के शीर्ष-16 दौर में रविवार को कजाकिस्तान के एलेक्जेंडर बब्लिक को हराकर पहली बार टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
सातवीं सीड रुबलेव ने तीन घंटे 17 मिनट चले कड़े मुकाबले में अपने कजाक प्रतिद्वंदी को 7-5, 6-3, 6-7(6), 6-7(5), 6-4 से मात दी। क्वार्टरफाइनल में रुबलेव का सामना सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविच या पोलैंड के ह्यूबर्ट हरकैज से होगा।