- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार साल और सात टेस्ट बाद जीता इंग्लैंड
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड ने एशेज के रोमांच को तीसरे टेस्ट में खत्म नहीं होने दिया। ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में तीन विकेट से हराकर इंग्लैंड ने सीरीज का रोमांच बरकरार रखा है। अपने घरेलू मैदान पर 93 गेंद में 75 रन की पारी खेलकर हैरी ब्रुक ने इंग्लैंड को रोमांचक जीत दिलाई और सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की बढ़त को 1-2 कर दिया।
इंग्लिश टीम को चार साल और सात टेस्ट मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया पर जीत मिली है। उसे पिछली बार 2019 में ओवल ग्राउंड पर सफलता मिली थी। उसके बाद से सात टेस्ट में छह ऑस्ट्रेलिया ने जीता और एक मैच ड्रॉ पर छूटा।