Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 29
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

स्पेन में हाकी टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम घोषित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
स्पेन में हाकी टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम घोषित
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। स्पेन में 25 जुलाई से शुरू होने वाले चार देशों के हाकी टूर्नामेंट के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह टीम के नेतृत्व में 24 सदस्यीय भारतीय हाकी टीम की घोषणा कर दी गयी। अनुभवी मिडफील्डर हार्दिक सिंह उपकप्तान होंगे। 

हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को 24 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा की जो 25 से 30 जुलाई तक टेरासा, स्पेन में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेगी।

 भारत चार देशों के टूर्नामेंट में इंग्लैंड, नीदरलैंड और मेजबान स्पेन के खिलाफ खेलेगा जो बहुप्रतीक्षित हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी चेन्नई 2023 से पहले भारतीय टीम के लिए तैयारी कार्यक्रम के रूप में काम करेगा। टीम का नेतृत्व शीर्ष ड्रैगफ्लिकर और डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह करेंगे और उप कप्तानी शानदार मिडफील्डर हार्दिक सिंह करेंगे।

विज्ञापन