Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

विंडीज दौरा : रोहित-विराट टी-20 टीम से बाहर, पंड्या को मिली कमान

विंडीज दौरा : रोहित-विराट टी-20 टीम से बाहर, पंड्या को मिली कमान
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 टी-20 मैचों की सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली। हार्दिक पंड्या की अगुआई में टीम मैदान पर उतरेगी। सूर्यकुमार यादव को उपकप्तान चुना गया है। 

आईपीएल के इस सीजन में कमाल का प्रदर्शन करने वाले तिलक वर्मा और यशस्वी जायसवाल को भी बड़ा इनाम मिला है। तिलक और यशस्वी दोनों को पहली बार टी-20 टीम में चुना गया है। भारत वेस्टइंडीज के लंबे दौरे पर है, जहां उसे मेजबान के साथ 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है।

टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान बीसीसीआई ने पहले ही कर दिया था, अब नये मुख्य चयनकर्ता के आने के बाद बुधवार को 15 सदस्यीय टी-20 टीम का ऐलान किया गया। विराट कोहली और रोहित शर्मा पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से ही टी-20 टीम का हिस्सा है। दोनों ने पिछला टी-20 मैच एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला था। 

उसके बाद से ही दोनों स्टार ने भारत के लिए कोई टी-20 मैच नहीं खेला। बीते दिने ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजीत अगरकर को मुख्य चयनकर्ता बनाया गया था और मुख्य चयनकर्ता बनते ही अगरकर ने पहली टीम चुनी, जिसमें उनकी आगे की प्लानिंग साफ नजर आ रही है। भारत वेस्टइंडीज के साथ 5 टी20 मैचों की सीरीज वेस्टइंडीज के अलावा फ्लोरिडा में भी खेलेगा।

टीम इंडिया टी20 स्क्वॉड

इशान किशन, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान, मुकेश कुमार।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,442