Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार और उनका बेटा कार दुर्घटना में घायल

पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार और उनका बेटा कार दुर्घटना में घायल
विज्ञापन
  • भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और उनके बेटे का हुआ कार एक्सिडेंट, टैंकर ने मारी जोरदार टक्‍कर

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार और उनका बेटा एक कार हादसे में बाल बाल बच गए जब उनकी एसयूवी को एक टैंकर ने जोरदार टक्‍कर मार दी। इस हादसे से पिछले साल ऋषभ पंत के भयावह कार हादसे की यादें ताजा हो गयी। 

भारत के लिए 6 टेस्ट, 68 वनडे और 10 टी-20 खेल चुके प्रवीण ने बताया कि वह और उनका बेटा ठीक हैं। उन्होंने कहा- यह और भयानक हो सकता था लेकिन भगवान के शुक्र से हम ठीक है। 

मैं अपने भतीजे को छोड़ने गया था जब एक बड़े से ट्रक ने रात 9.30 के करीब मेरी कार को पीछे से टक्कर मार दी। यह बड़ी कार थी तो हम बच गये। उन्होंने कहा- पहले मुझे लगा कि बम्पर टूटा होगा लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,442