एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के पूर्व गेंदबाज अजीत अगरकर सीनियर पुरुष चयनकर्ता समिति के अध्यक्ष बन गये हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की।
बोर्ड ने एक विज्ञप्ति में कहा- सुलक्षणा नाइक, अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने पुरुष चयन समिति में एक चयनकर्ता के पद के लिये आवेदकों का साक्षात्कार लिया। तीन सदस्यीय सीएसी ने सर्वसम्मति से उक्त पद के लिए अजीत अगरकर की सिफारिश की है।