Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

रविचंद्रन अश्विन को टीम इंडिया का कप्तान बनाने की मांग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रविचंद्रन अश्विन को टीम इंडिया का कप्तान बनाने की मांग
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में मिली हार के जख्म अभी तक हर भारतीय फैन के दिल में जिंदा हैं। आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम इंडिया की रणनीति पर कई तरह के सावल उठाये जा रहे हैं। रोहित शर्मा के टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के फैसले की भी कई पूर्व क्रिकेटर्स और फैंस ने आलोचना की। 

इसके अलावा भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग 11 में जगह न देने के लिए भी कप्तान और कोच सवालों के घेरे में आ गये। अश्विन को न खिलाना का फैसला कहीं न कहीं टीम इंडिया के लिए उलटा पड़ता दिखायी दिया। 

इसके बाद अश्विन को लेकर पूर्व क्रिकेटर्स ने बयानों की झड़ी लगा दी। अब इसी कड़ी में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी अश्विन को लेकर बड़ी बात कही है।

अश्विन होने चाहिए कप्तान...

दिनेश कार्तिक का मानना है कि अगर अश्विन वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे तो उन्हें एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का कप्तान बना देना चाहिए। कार्तिक ने कहा कि अश्विन ने टीम इंडिया के लिए बहुत कुछ किया है। 

मैं आशा करता हूं कि अश्विन को एशियन गेम्स के लिए टीम की कप्तानी दी जानी चाहिए। अश्विन को इगनोर करना काफी मुश्किल होगा। मेरा मानना है कि अश्विन एक बार टीम की कप्तानी करना डिजर्व करते हैं।

23 सितंबर से शुरू होंगी एशियन गेम्स

चीन में आयोजित होने वाली एशियम गेम्स में इस बार बीसीसीआई भारत की पुरुष और महिला टीम को भेज सकती है। एशिया कप और वर्ल्ड कप के बीच एशियन गेम्स हो रहे हैं जिस वजह से पुरुष की ए टीम तो हिस्सा नहीं ले सकती लेकिन बोर्ड इंडिया की भी टीम को चीन भेज सकता है। 

खबरों की माने तो इस टूर्नामेंट के लिए शिखर धवन को टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है लेकिन दिनेश कार्तिक का मानना है कि धवन की जगह अश्विन को कप्तानी दी जानी चाहिए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 67,830