एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) फंतासी स्पोर्ट्स गेमिंग मंच ड्रीम 11 को तीन साल के लिए अपना मुख्य प्रायोजक बनाया है।
बोर्ड ने शनिवार को इसकी घोषणा की। बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा- वेस्ट इंडीज के विरुद्ध शुरू होने वाली टेस्ट शृंखला से ड्रीम-11 भारतीय टीम की जर्सी पर दिखेगा।
बीसीसीआई के अध्यक्ष रॉजर बिन्नी ने कहा- बीसीसीआई के आधिकारिक प्रायोजक होने से लेकर मुख्य प्रायोजक बनने तक, बीसीसीआई-ड्रीम-11 की साझेदारी मजबूती से बढ़ी है। यह भारतीय क्रिकेट से मिलने वाले विश्वास, मूल्य, क्षमता और विकास का प्रत्यक्ष प्रमाण है।