Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

आठवीं बार एशियाई चैंपियन बनी भारतीय कबड्डी टीम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आठवीं बार एशियाई चैंपियन बनी भारतीय कबड्डी टीम
विज्ञापन

फाइनल में ईरान को 42-32 से दी शिकस्त

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए आठवीं बार एशियाई चैंपियनशिप को अपने नाम कर लिया है। भारत ने शुक्रवार (30 जून) को कोरिया के बुसान में खेले गये फाइनल मुकाबले में ईरान को 42-32 के बड़े अंतर से हरा दिया। इस टूर्नामेंट के नौ संस्करणों में यह भारत का आठवां खिताब है।

शुरुआती पांच मिनट में ईरान के खिलाफ भारतीय टीम की स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन 10वें मिनट में सबकुछ बदल गया। ईरान की टीम ऑल आउट हो गय8। भारतीय डिफेंस द्वारा कुछ टैकल पॉइंट हासिल करने के बाद पवन सहरावत और असलम इनामदार ने सफल रेड करके ईरान पर दबाव बना दिया।

भारत ने ईरान को दो बार ऑलआउट किया
भारतीय टीम ने एक बार गति पकड़ने के बाद जबरदस्त ऑल-अराउंड खेल दिखाया। मौजूदा चैंपियन भारत के खिलाफ ईरान को कुछ आसान बोनस अंक मिले, लेकिन 19वें मिनट में भारत ने ईरान को दूसरी ऑलआउट कर दिया। हाफ टाइम में भारत 23-11 से आगे रहा। इसके बाद ईरान के कप्तान मोहम्मदरेजा शादलूई चियानेह ने 29वें मिनट में दो पॉइंट रेड और एक सुपर रेड के साथ भारत को पहली बार ऑलआउट किया।

आखिरी मिनटों में भारत ने किया बेहतर प्रदर्शन
जब मैच में दो बाकी था तो ईरान की टीम सिर्फ सात अंक पीछे थी। भारत 38-31 से आगे थे। खेल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन भारतीय टीम ने दबाव मे बेहतर प्रदर्शन करते हुए मैच को 42-32 से अपने नाम कर लिया। इससे पहले दिन में भारत ने टूर्नामेंट के लीग चरण को हॉन्ग कॉन्ग को 64-20 से हराया था। वह लीग राउंड में एक भी मैच नहीं हारा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,754