एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। स्पेन के युवा प्रतिभावान खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने रविवार को क्वीन्स क्लब चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर को हराकर घास पर अपना पहला खिताब जीत लिया।
सेंटर कोर्ट पर मात्र एक घंटे 39 मिनट चले मैच में अल्काराज़ ने डी मिनौर को 6-4, 6-4 से सीधे सेटों में हराया। इस जीत की मदद से अल्काराज़ सोमवार को एटीपी विश्व रैंकिंग में सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविच को पछाड़कर शीर्ष पायदान भी हासिल कर लेंगे।