Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

अगस्त तक मैदान में वापसी कर सकते हैं जसप्रीत बुमराह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अगस्त तक मैदान में वापसी कर सकते हैं जसप्रीत बुमराह
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अगस्त में भारत और आयरलैंड के बीच होने वाली टी-20 शृंखला के जरिए मैदान पर वापसी कर सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह यहां राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अगले महीने कुछ मैच खेलेंगे। 

इन मैचों के जरिए बुमराह की स्थिति का आकलन किया जायेगा। बुमराह की देखरेख के जिम्मेदार लोग देखना चाहते हैं कि मैच के अगले दिन वह कैसा महसूस करते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, एनसीए के मैचों के बाद ही बुमराह की आयरलैंड शृंखला में खिलाने पर फैसला लिया जायेगा, जिसके मैच 18, 20 और 23 अगस्त को आयोजित होने हैं।

बुमराह की वापसी का अंतिम लक्ष्य उन्हें अक्टूबर-नवंबर में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के लिए तैयार करना है। इसके लिए भारतीय टीम पहले टी-20 में उनकी क्षमता का परीक्षण करना चाहता है। आयरलैंड शृंखला भारतीय टीम, चयनकर्ताओं, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में उनके संचालकों और बीसीसीआई की योजना के अनुरूप है, जो सामूहिक रूप से चाहते हैं कि वह धीरे-धीरे मैच फिटनेस हासिल करें, जिसकी शुरुआत चार ओवर के स्पेल वाले टी-20 मैच से हो।

उल्लेखनीय है कि शुरुआत में पीठ की समस्या और बाद में पीठ की सर्जरी के कारण बुमराह पिछले साल सितंबर से मैदान से बाहर हैं। वह वर्तमान में बेंगलुरु में एनसीए में रीहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वह 70 प्रतिशत ठीक हो चुके हैं। आयरलैंड के मैच लगभग दो महीने दूर होने के कारण, थिंक-टैंक को उम्मीद है कि वह डबलिन में होने वाले मुकाबलों के लिए तैयार रहेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,230