Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

नेपाल को 2-0 से हराकर भारत सैफ चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नेपाल को 2-0 से हराकर भारत सैफ चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में
विज्ञापन

नेपाल से जीत में सुनील छेत्री फिर चमके

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। सैफ चैंपियनशिप में भारतीय फुटबॉल टीम ने लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। उसने शनिवार को ग्रुप ए के अपने दूसरे मैच में नेपाल को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गयी है। इससे पहले उसने अपने शुरुआती मुकाबले में पाकिस्तान को 4-0 से हराया था। 

इस ग्रुप से कुवैत की टीम पहले ही अंतिम-4 में पहुंच चुकी है। अब दोनों टीमें 27 जून को आमने-सामने होंगी। तब भारत और कुवैत की टीमें सेमीफाइनल की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए उतरेंगी। भारत के लिए इस मैच में कप्तान सुनील छेत्री और नाओरेम महेश सिंह ने गोल दागे। सुनील छेत्री ने 61वें मिनट में टीम का खाता खोला। इस टूर्नामेंट में उनका यह चौथा गोल है। 

पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने तीन गोल दागे थे। छेत्री का यह 91वां अंतरराष्ट्रीय गोल है। उनके गोल को नौ मिनट बाद ही महेश ने टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। उन्होंने 70वें मिनट में शानदार गोल किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,346