एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दो सप्ताह पहले फ्रांस के पैरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) क्लब का दामन छोड़ने वाले लियोनेल मेसी 21 जुलाई को मेक्सिको के क्रूज अजुल के खिलाफ लीग्स कप मैच में इंटर मियामी के लिये पदार्पण कर सकते हैं।
अमेरिकी मेजर लीग क्लब के सह-मालिक जॉर्ज मास ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मेसी ने आठ मई को पीएसजी छोड़ने के बाद इंटर मियामी से जुड़ने की घोषणा की थी, जिसका आंशिक मालिकाना अधिकार इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड बेकहम के पास भी है।