Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

झारखंड : सात वर्षीय आशाइन को कराटे में दो पदक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : सात वर्षीय आशाइन को कराटे में दो पदक
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की 7 वर्षीय खिलाड़ी आशाइन जुरिएल मिंज ने कराटे में दो पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। 
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में चल रहे इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में भारतीय टीम के लिए रविवार का दिन खास रहा। 

झारखंड की खिलाड़ी आशाइन जुरिएल ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए सात वर्ष आयु वर्ग के कुमिते में रजत और काता में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। आशाइन ने कुमिते में श्रीलंका के खिलाड़ी को सेमीफाइनल राउंड में छह अंक के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 

हालांकि फाइनल राउंड में बांग्लादेश के खिलाड़ी से एक अंक के अंतर से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा आशाइन ने काता में कांस्य पदक जीता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,227