Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

इंडोनेशिया ओपन वर्ल्ड टूर : ली शी फेंग ने श्रीकांत को हराया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इंडोनेशिया ओपन वर्ल्ड टूर : ली शी फेंग ने श्रीकांत को हराया
विज्ञापन

सात्विक-चिराग की जोड़ी और प्रणय सेमीफाइनल में

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत की सात्विक साईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शीर्ष वरीय इंडोनेशियाई फजर अलफियान और मोहम्मद रियान अरादियांतो की जोड़ी को हराकर इंडोनेशिया ओपन विश्व टूर सुपर 1000 बैडमिंटन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। 

पुरुष एकल में भारत के एच एस प्रणय ने जापान के कोदई नोराका को 21-18, 21-6 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। अब प्रणय की टक्कर डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन और चीनी ताइपे के टिन चिन चोऊ के बीच होने मैच के विजेता से होगा। किदांबी श्रीकांत को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

सातवीं वरीयता के सात्विक और चिराग ने इंडोनेशियाई जोड़ी को 41 मिनट में 21-13, 21-13 से पराजित किया। अब भारतीय जोड़ी की टक्कर कोरिया के मिन हयूक कैंग और सियंग जेई सियो और इंडोनेशिया के लियो रोली कैरनेंडो और डेनियल मार्थिन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,772