Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

भारतीय महिलाओं ने हांगकांग को नौ विकेट से हराया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भारतीय महिलाओं ने हांगकांग को नौ विकेट से हराया
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। उभरती हुई ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल ने दो रन देकर पांच विकेट चटकाये, जिससे भारत की अंडर-23 महिला टीम ने महिला एमर्जिंग एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत हांगकांग की अनुभवहीन टीम के खिलाफ नौ विकेट की आसान जीत के साथ की। 

पहली महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से प्रभावी प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों में शामिल रही 20 साल की श्रेयंका की ऑफ स्पिन गेंदबाजी के सामने हांगकांग की टीम 14 ओवर में सिर्फ 34 रन पर सिमट गयी।

हांगकांग की ओर से सलामी बल्लेबाज मारिको हिल ने 19 गेंद में 14 रन बनाये। अंडर-19 विश्व कप भारत की स्टार खिलाड़ी बाएं हाथ की स्पिनर मन्नत कश्यप (दो रन पर दो विकेट) और लेग स्पिनर पार्शवी चोपड़ा (12 रन पर दो विकेट) ने भी दो-दो विकेट चटकाये। इसके जवाब में भारत ने जी त्रीशा की नाबाद 19 रन की पारी की बदौलत 5.2 ओवर में एक विकेट पर 38 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,771