Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

अगले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान भारत खेलेगा 19 टेस्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अगले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान भारत खेलेगा 19 टेस्ट
विज्ञापन

स्तर 2023-25 के शेड्यूल का ऐलान 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है। भारतीय टीम घर में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की मेजबानी करने के अलावा वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। इस तरह वह कुल 19 मैच खेलेगी, इसमें 10 मैच भारतीय टीम घरेलू तो 9 मैच विदेशी पिचों पर खेलेगी।

टीम इंडिया का आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र में फिक्स शेड्यूल-

  • 2 टेस्ट बनाम वेस्टइंडीज (टूर)।
  • 2 टेस्ट बनाम साउथअफ्रीका (टूर)।
  • 5 टेस्ट बनाम इंग्लैंड (होम)।
  • 2 टेस्ट बनाम बांग्लादेश (घर)।
  • 3 टेस्ट बनाम न्यूजीलैंड (घर)।
  • 5 टेस्ट बनाम ऑस्ट्रेलिया (टूर)।

न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया घरेलू मैदान में भिड़ेगी। इससे उन्हें फायदा मिल सकता है और उन्हें टूर्नामेंट में जल्दी अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, उन्हें ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका में खेलना होगा, जो एक चुनौती होगी। ये देश अपने क्रिकेट कौशल के लिए जाने जाते हैं और टीम इंडिया को चुनौती दे सकते हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र में 27 सीरीज होंगी और 68 मैच होंगे। एशेज सीरीज के साथ तीसरी टेस्ट चैंपियनशिप की शुरूआत शुरूआत होगी, जब ऑस्ट्रेलिया 16 जून से 31 जुलाई तक पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड जायेगा।

हालांकि, भाग लेने वाली सभी टीमें समान संख्या में मैच नहीं खेलेंगी। प्रत्येक टीम छह सीरीज खेलेगी, जिसमें तीन घरेलू और तीन विदेशी सीरीज शामिल होंगी, प्रत्येक में दो से पांच मैच होंगे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र पिछले चक्र के समान नीति अपनायेगा। एक जीत के लिए 12 अंक, एक ड्रॉ के लिए चार और एक टाई के लिए छह दिये जायेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,767