Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

फ्रेंच ओपन : सेमीफाइनल में भिड़ेंगे अल्काराज-जोकोविच

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
फ्रेंच ओपन : सेमीफाइनल में भिड़ेंगे अल्काराज-जोकोविच
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। स्पेन के युवा सनसनी कार्लोस अल्काराज ने सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविच के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले फ्रेंच ओपन 2023 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अल्काराज ने मंगलवार को खेले गये क्वाटर्रफाइनल में यूनान के स्टेफानोस सितसिपास को 6-2, 6-1, 7-6(5) से हराकर सेमीफाइनल में कदम रखा। 

अल्काराज ने मैच के बाद कहा कि मैं हर समय अपने ऊपर विश्वास रखता हूं। मैं कहूंगा कि यह सबसे महत्वपूर्ण बात है, न केवल मेरे लिए बल्कि हर किसी के लिए। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा सोचता हूं कि मैं इस स्तर पर इस तरह के मैच खेलूंगा। मैं कहूंगा कि खुद पर भरोसा करना ही इसकी कुंजी है। 

अगर अलकराज अपने दूसरे ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचने के लिए जोकोविच को हरा देता है, तो वह टूर्नामेंट के बाद एटीपी रैंकिंग में नंबर एक पर बरकरार रहेंगे। दूसरी ओर, जोकोविच भी अपना तीसरा रोलां गैरो खिताब जीतकर रैंकिंग में शीर्ष पर लौट सकते हैं।

जोकोविच और सितसिपास इससे पहलै मैड्रिड ओपन 2022 में भी आमने-सामने आये थे, जहां स्पेन के 20 वर्षीय खिलाड़ी ने बाजी मारी थी। अल्काराज ने सेमीफाइनल से पहले कहा कि वह जोकोविच का मुकाबला करने का इंतजार कर रहे थे। अल्काराज ने कहा कि यह मैच ऐसा है जिसे हर कोई देखना चाहता है। मैं कहूंगा कि यह खेलने और देखने के लिए अच्छा मैच होगा। मैं भी यह मैच खेलना चाहता था।

उन्होंने कहा कि मैं हमेशा कहता हूं कि यदि आप सर्वश्रेष्ठ बनना चाहते हैं तो आपको सर्वश्रेष्ठ को हराना होगा। नोवाक जोकोविच अभी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। मेरे लिए यह कड़ी चुनौती है लेकिन मैं उस मैच का इंतजार कर रहा हूं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,105