Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप आज से, टेस्ट को मिलेगा नया बॉस

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप आज से, टेस्ट को मिलेगा नया बॉस
विज्ञापन
  • भारत को 10 साल में पहले आईसीसी खिताब की तलाश

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के बाद भारत को आईसीसी के टूर्नामेंट में तीन बार फाइनल में शिकस्त मिली है जबकि टीम चार बार सेमीफाइनल में हारी है। टीम 2021 टी-20 विश्वकप के शुरुआती दौर से ही बाहर हो गयी थी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार (सात जून) से होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले के साथ ही विश्व को टेस्ट का नया बॉस मिलेगा। पिछले फाइनल में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था और अब कप्तान रोहित शर्मा की टीम के पास फिर से टेस्ट चैंपियनशिप की गदा उठाने का मौका है। 

इसके साथ ही भारत की नजरें अपने पिछले 10 साल के आईसीसी खिताब के सूखे को खत्म करने पर भी रहेगी। भारत ने पिछली बार आईसीसी का खिताब 2013 में इग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में जीता था।

चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के बाद भारत को आईसीसी के टूर्नामेंट में तीन बार फाइनल में शिकस्त मिली है जबकि टीम चार बार सेमीफाइनल में हारी है। टीम 2021 टी-20 विश्वकप के शुरुआती दौर से ही बाहर हो गयी थी। 

मौजूदा चक्र की छह सीरीज में से भारत ने एकमात्र सीरीज दक्षिण अफ्रीका में गंवायी थी जिसके बाद विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ दी थी। रोहित शर्मा को टीम की अगुआई करने की जिम्मेदारी मिली।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,348