Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

झारखंड राज्य सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ आज से

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड राज्य सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ आज से
विज्ञापन

टीम एबीएन, जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स टीम टाटानगर स्टेशन से स्टील एक्सप्रेस से विधि रावल के नेतृत्व में रवाना हुई। टीम में गुरुवार को टाटानगर से 25 एथलीट कोच में एसएम बारला व मैनेजर गीता सिंह रवाना हुईं। बाकी सात एथलीट घाटशिला तथा चाकुलिया से टीम के साथ जुड़े। 

कुछ एथलीट शाम की बस से रवाना हुए। मालूम हो कि दो जून को संध्या पांच बजे 12वीं झारखंड राज्य सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ होना है। गुरुवार को टीम के सदस्यों को स्टेशन पर पहुंच कर पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रवींद्रनाथ मुर्मू, कोषाध्यक्ष राजकुमार बानरा, सहायक कोषाध्यक्ष सिद्दू किस्कू, कोच चैतन माझी तथा पंकज कुमार ने शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन