Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

अहमदाबाद में आज बारिश के आसार के बीच आईपीएल का फाइनल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अहमदाबाद में आज बारिश के आसार के बीच आईपीएल का फाइनल
विज्ञापन
  • फाइनल रद्द हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें मौसम का हाल

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2023 का खिताबी मुकाबला आज चार बार के चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा। 

पिछले 59 में फैंस को झमाझम क्रिकेट का ओवरडोज मिला और लीग में कुल 73 बेहद दिलचस्प मुकाबले खेले गये। आज के मैच के साथ ही दुनिया के इस सबसे बड़े लीग का सफर समाप्त हो जायेगा।

आईपीएल 2019 के बाद पहली बार आईपीएल होम और अवे फॉर्मेट में लौटा। यह सीजन सुपरहिट रहा और लीग राउंड में आखिरी मुकाबले तक प्लेऑफ की टीमें फाइनल नहीं हुईं। 

इस सीजन की शुरुआत अहमदाबाद में ही चेन्नई और गुजरात के बीच मैच से हुई थी और समापन भी उसी मैच से हो रहा है। मैच की शुरुआत शाम साढ़े सात बजे होगी। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,227