एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने शुक्रवार को चीन की झांग यी मान को मैराथन मुकाबले में हरा कर मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता ने निचली रैंकिंग की चीन को 21-16, 13-21, 22-20 से हराने में एक घंटा 14 मिनट का समय लिया। सिंधु ने इस साल के शुरू में आल इंग्लैंड ओपन में 18वीं रैंकिंग के झांग से 32वें राउंड में हार का बदला लिया।
वह शनिवार को सेमीफाइनल में सातवीं वरीयता प्राप्त और दुनिया की नौवें नंबर की खिलाड़ी ग्रेगोरिया मरिस्का तुनजुंग से भिड़ेंगी।