एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही आईपीएल में अपने भविष्य पर अंतिम फैसला न लिया हो, लेकिन उन्होंने कहा है कि वह इस फ्रेंचाइजी के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।
धोनी ने मंगलवार को पहले क्वालीफायर में गुजरात पर 15 रन की जीत के बाद कहा कि मैंने अभी (आईपीएल में अपना भविष्य) सोचा नहीं है। मेरे पास फैसला लेने के लिये आठ-नौ महीने हैं। छोटी नीलामी दिसंबर के आस-पास होगी। मेरे पास फैसला लेने के लिए बहुत समय है।