Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

धोनी-रोहित के सामने हार्दिक-क्रुणाल की कठिन चुनौती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धोनी-रोहित के सामने हार्दिक-क्रुणाल की कठिन चुनौती
विज्ञापन
  • प्लेआफ में आईपीएल की दो सबसे सफल टीम
  • धोनी-रोहित के सामने होगी हार्दिक और क्रुणाल पांड्या की परीक्षा

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल का लीग राउंड समाप्त हो चुका है। 70 मैचों के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि प्लेआॅफ में कौन-सी चार टीमें होंगी। गुजरात टाइटंस ने रविवार (21 मई) को लीग राउंड के आखिरी मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को हरा दिया। आरसीबी की हार के बाद मुंबई इंडियंस को जगह मिल गयी।

उससे पहले गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीमें पहले ही प्लेआफ में पहुंच चुकी थीं। गुजरात की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर रही। चेन्नई दूसरे, लखनऊ तीसरे और मुंबई चौथे पायदान पर रही। इस तरह क्वालिफायर-1 में गुजरात का मुकाबला चेन्नई से होगा। वहीं, एलिमिनेटर में लखनऊ के सामने मुंबई की चुनौती होगी। 

गुजरात पिछली बार राजस्थान रॉयल्स को हराकर चैंपियन बनी थी। मुंबई पांच और चेन्नई चार बार चैंपियन बन चुकी है। लखनऊ की टीम पिछली बार एलिमिनेटर में हार गयी थी।

पहली बार दो भाई कप्तान
चेन्नई की कप्तानी दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के पास है। वहीं, मुंबई की कमान अनुभवी रोहित शर्मा के हाथों में है। बाकी बची दो टीमों की कमान दो भाईयों के हाथों में है। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या और लखनऊ के क्रुणाल पांड्या हैं। 

क्रुणाल को केएल राहुल के चोटिल होने पर टीम का कार्यवाहक कप्तान बनाया गया था। उन्होंने टीम को लीग राउंड के आखिरी दौर में जीत दिलाई और प्लेआफ में पहुंचा दिया। आईपीएल इतिहास में पहली बार दो भाई एक ही सीजन में कप्तान हैं।

गुरु धोनी को हराने उतरेंगे हार्दिक
सबसे पहले बात हार्दिक की करते हैं। वह धोनी को अपना मेंटर मानते हैं। उन्होंने कई बार कहा कि वह कप्तानी के गुर धोनी से सीखते हैं और उन्हीं को फॉलो करते हैं। हार्दिक प्लेआफ में पहली बार चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कप्तानी करेंगे। पिछली बार उन्होंने दो मुकाबलों राजस्थान का सामना किया था और दोनों जीता था। अपने गुरु के सामने हार्दिक एक बार फिर खुद को साबित करने उतरेंगे।

विज्ञापन