एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया ने अपने 250 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे होने पर रविवार को कहा कि यह उपलब्धि उन्हें नयी ऊंचाइयां छूने के लिये प्रेरित करेगी।
सविता ने कोच जैनेक शॉपमैन के हाथों से भारतीय टोपी मिलने के बाद कहा कि भारत के लिए 250 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना मेरे लिए एक बहुत ही खास क्षण है। इस क्षण तक की यात्रा में मैंने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और यह मेरे साथियों के समर्थन के बिना सफल नहीं हो पाता।