Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम का ट्रायल रांची में

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम का ट्रायल रांची में
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। 13 वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम का ट्रायल 27 मई को रांची के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल में किया जायेगा। चैंपियनशिप 12 से 22 जून 2023 तक राऊलकेला, उड़ीसा में आयोजित होगा। 

चयन ट्रायल में झारखंड के कोई भी पुरुष हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनका जन्म तिथि एक जनवरी 2004 एवं उसके बाद का हो। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ नगर निगम और ग्राम पंचायत द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा जिन खिलाड़ियों का हॉकी इंडिया में पूर्व से निबंधन नहीं है, वह हॉकी इंडिया द्वारा जारी किए गए हैं। 

साथ ही फॉर्मेट में डॉक्टर द्वारा उम्र पात्रता प्रमाण पत्र और विद्यालय में वर्तमान में पढ़ाई कर रहे है उस विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा निर्गत बोनोफाईड प्रमाण पत्र साथ में लाना अनिवार्य है। यह जानकारी गुरुवार को हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,662