Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

महिला वर्ग ने स्वर्ण पदक एवं पुरुष वर्ग ने कांस्य पदक जीत कर टीम झारखंडवापस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
महिला वर्ग ने स्वर्ण पदक एवं पुरुष वर्ग ने कांस्य पदक जीत कर टीम झारखंडवापस
विज्ञापन
  • अंतरराष्ट्रीय ओपन सीटिंग बॉलीबॉल चैंपियनशिप

टीम एबीएन, रांची। नेपाल के काठमांडू में अंतर्राष्ट्रीय ओपन पैरा सीटिंग बॉलीबॉल चैंपियनशिप मैच का आयोजन 10 और 11 मई 2023 को की गई। इस मैच में भारत के दोनों ही महिला-पुरुष वर्गों ने भाग लिया। महिला वर्ग ने स्वर्ण पदक एवं पुरुष वर्ग में कांस्य पदक जीत दर्ज की। 

नेशनल पैरालंपिक कमिटी, नेपाल के द्वारा प्रतियोगिता आयोजित किया गया। झारखंड  पुरुष टीम से मुकेश कंचन , सनोज महतो, थॉमस  हेम्ब्रोम, महिला टीम के, पुष्पा मिज, संजुक्ता एक्का, ने  बेहतरीन प्रदर्शन किया किया। अंतरराष्ट्रीय ओपन  सीटिंग बॉलीबॉल चैंपियनशिप की काफी तैयारी किया गया था। झारखंड वापस आने पर रांची रेलवे स्टेशन पर भव्य तरीके से स्वागत हुआ।

जिसमें झारखंड पाराओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राहुल मेहता, उपाध्यक्ष श्री पतरस तिर्की, बिहार सरकार के पूर्व राज्य नि:शक्त आयुक्त डॉ शिवाजी कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पीडब्ल्यूडी श्री हृदय यादव, आल इंडिया पीडब्ल्यूडी एसोसिएशन आफ पीडब्ल्यूडी सचिव श्री सुगंध नारायण प्रसाद, झारखंड डिसएबल क्रिकेट एसोसिएशन की सचिव सरिता सिन्हा, झारखंड दिव्यांग पार्टी के अध्यक्ष डॉ शमशेर आलम राही, हुन्दुर के समाजसेवी सुरेन्द्र महतो, संजू  कुमारी शिव रानी राजेंद्र महतो एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने फूल माला से  स्वागत किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,229