Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

सर्जरी के बाद बैसाखी के सहारे चलते दिखे केएल राहुल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सर्जरी के बाद बैसाखी के सहारे चलते दिखे केएल राहुल
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने लंदन में सर्जरी के बाद अपनी पहली तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में राहुल बैसाखी के सहारे चलते नजर आ रहे हैं। आईपीएल 2023 के एक मैच के दौरान केएल राहुल चोटिल हो गये थे, जिसके बाद वह इस सीजन से बाहर हो गये। उनकी जगह क्रुणाल पांड्या को लखनऊ टीम का कप्तान बनाया गया। 

चोट की वजह से राहुल आईपीएल के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल भी नहीं खेल पायेंगे। सर्जरी के बाद केएल राहुल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके साथ उनकी पत्नी अथिया शेट्टी भी नजर आ रही हैं। एक फोटो में वह सड़क पर बैसाखी के सहारे चलते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह अपनी पत्नी आथिया शेट्ठी के साथ शॉपिंग करते दिखाई रहे हैं। एक अन्य फोटो में वह वॉकर के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों से पता चलता है कि केएल राहुल तेजी से रिकवरी कर रहे हैं।

इससे पहले केएल राहुल ने अपनी सफल सर्जरी की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस दौरान उन्होंने लिखा कि वो ठीक हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने सर्जरी करने वाले डॉक्टरों और प्रशंसकों का धन्यवाद किया। हालांकि, उन्हें पूरी तरह से फिट होने में 2-3 महीने का वक्त लगेगा।

विज्ञापन