Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

टी 20 : भारत ने 3-0 से किया न्यूज़ीलैंड को क्लीन स्वीप, 73 रनों से जीता तीसरा मैच

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
टी 20 : भारत ने 3-0 से किया न्यूज़ीलैंड को क्लीन स्वीप, 73 रनों से जीता तीसरा मैच
विज्ञापन
कोलकाता। टीम इंडिया ने कीवी टीम का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। नये कोच राहुल द्रविड़ और कप्‍तान रोहित शर्मा की जोड़ी ने कमाल कर दिया। रोहित की कप्‍तानी में टीम इंडिया ने न्‍यूजीलैंड (कीवी टीम) को 3-0 से हराकर दिया। रविवार को कोलकाता के इडेन गार्डेन मैदान में खेले गये तीसरे मुकाबले में टीम ने न्‍यूजीलैंड को 73 रनों से हरा दिया। कप्‍तान रोहित ने शानदार अर्धशतक लगाया। कोलकाता में खेले जा रहे आखिरी टी-20 मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 184/7 का स्कोर बनाया। कप्तान रोहित शर्मा (56) टॉप स्कोरर रहे। 185 रनों के पीछा करते हुए NZ का स्कोर 17 ओवर तक 9 विकेट के नुकसान पर 110 रन है। लक्ष्‍य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत बढ़िया रही। 13 गेंदों पर मार्टिन गुप्टिल और डेरिल मिचेल ने पहले विकेट के लिए 21 रन जोड़े। इस साझेदारी को अक्षर पटेल ने मिचेल (5) को आउट कर तोड़ा। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर ने मार्क चैपमैन (0) को विकेट की पीछे ऋषभ पंत के हाथों स्टंप आउट कराया। अक्षर ने अपनी घातक गेंदबाजी को जारी रखा और अगले ही ओवर में ग्लेन फिलिप्स (0) का विकेट चटकाया। एक के बाद एक 3 विकेट गंवाने के बाद NZ की पारी को मार्टिन गुप्टिल ने संभाला। चौथे विकेट के लिए गुप्टिल ने टिम साइफर्ट के साथ 35 गेंदों पर 39 रन जोड़े। लगातार बड़े शॉट खेल रहे गुप्टिल (51) की पारी पर ब्रेक पर युजवेंद्र चहल ने लगाया। टिम साइफर्ट (17) रन बनाकर रन आउट हुए। हर्षल पटेल ने जिमी नीशम (3) को आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई। कप्तान मिचेल सेंटनर भी कुछ खास नहीं कर सके और (2) रन बनाकर ईशान किशन की डायरेक्ट हिट पर रन आउट हुए। NZ का सातवां विकेट वेंकटेश अय्यर ने एडम मिल्ने (7) को आउट कर हासिल किया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 116,971