एबीएन सेंट्रल डेस्क। राजस्थान रॉयल्स के लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल गुरुवार को ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गये।
चहल ने मैच के अपने पहले ही ओवर में केकेआर के कप्तान नीतीश राणा का विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की। चहल के नाम अब 143 मैचों में 184 विकेट हो गये हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो के 183 विकेटों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।