Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

एशियाई चैंपियनशिप में बिंद्यारानी ने जीता रजत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एशियाई चैंपियनशिप में बिंद्यारानी ने जीता रजत
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय भारोत्तोलकर बिंद्यारानी देवी ने एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप के 55 किग्रा भार वर्ग में शनिवार को रजत पदक जीत लिया। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत जीतने वाली बिंद्यारानी ने 194 किग्रा की कुल लिफ्ट को अंजाम दिया। 

उन्होंने स्नैच में 83 किग्रा जबकि क्लीन एंड जर्क में 111 किग्रा भार उठाया। बिंद्यारानी ने स्नैच में 80 किग्रा और 83 किग्रा के प्रयासों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, हालांकि तीसरे प्रयास में उनकी 85 किग्रा की लिफ्ट को अमान्य करार दे दिया गया। 

बिंद्यारानी इससे निराश नहीं हुईं और क्लीन एंड जर्क में अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए चांदी जीत ली। उल्लेखनीय है कि बिंद्यारानी ने चयन ट्रायल से पहले लगी चोट के कारण इस आयोजन में 55 किग्रा वर्ग में भाग लिया। 

इस भार वर्ग को अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक में शामिल नहीं किया गया है। बिंद्यारानी ने ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में 59 किग्रा वर्ग में भाग लिया था जहां वह 25वें स्थान पर रही थीं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,444