Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 9
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

सऊदी अरब करना चाह रहा मेस्सी के साथ अनुबंध

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सऊदी अरब करना चाह रहा मेस्सी के साथ अनुबंध
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पेरिस सेंट-जर्मेन के साथ लियोनेल मेस्सी का अनुबंध समाप्त होने के बाद सऊदी अरब की सरकार अर्जेंटीना के कप्तान के साथ बातचीत कर रही है और फुटबॉल के इतिहास का सबसे आकर्षक वेतन देने की तैयारी में है। 

बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, मेस्सी के प्रतिनिधियों और रियाद के बीच मेस्सी को सऊदी प्रो लीग में लाने के लिये बातचीत चल रही है। सऊदी अरब मेस्सी को अपनी लीग में खेलने के लिये सालाना 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर दे सकता है, जो कि 2025 की गर्मियों तक सऊदी अरब में खेलने के लिये क्रिस्टियानो रोनाल्डो को दिये जा रहे सालाना 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर से दोगुना अधिक है।

विज्ञापन