Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

20 मई से होगा फीफा अंडर-20 विश्व कप

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
20 मई से होगा फीफा अंडर-20 विश्व कप
विज्ञापन

पहले मैच में अर्जेंटीना का सामना उज्बेकिस्तान से 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। फुटबॉल की विश्व नियामक संस्था फीफा ने शुक्रवार को 2023 अंडर-20 विश्व कप का ड्रॉ निकाला, जिसमें मेजबान अर्जेंटीना 20 मई को उज्बेकिस्तान के खिलाफ टूनार्मेंट में अपने अभियान की शुरूआत करेगा। 

ड्रॉ समारोह ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड में फीफा मुख्यालय में आयोजित किया गया था। समारोह में फीफा ने मैच कार्यक्रम और मेजबान शहरों की भी पुष्टि की। 24 टीमें चार शहरों, ला प्लाटा, मेंडोजा, सैन जुआन और सैंटियागो डेल एस्टेरो में छह समूहों में प्रतिस्पर्धा करेंगी। 

अर्जेंटीना और उज्बेकिस्तान के बीच उद्घाटन मैच सैंटियागो डेल एस्टेरो स्टेडियम में खेला जायेगा, जिसमें पहले दिन तीन और मैच खेले जाएंगे। ला प्लाटा स्टेडियम सेमीफाइनल, तीसरे स्थान के लिए प्ले-आॅफ और फाइनल की मेजबानी करेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,904