एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंडोनेशिया के स्थान पर फीफा 2023 अंडर-20 विश्व कप की मेजबानी करेगा। इंडोनेशिया को फीफा ने इसकी मेजबानी करने से हटा दिया है। विश्व फुटबॉल शासी निकाय ने यह घोषणा की।
फीफा परिषद के ब्यूरो ने अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (एएफए) द्वारा बाद की बोली प्रस्तुत करने के बाद अपने फैसले की पुष्टि की और फीफा प्रतिनिधिमंडल ने पिछले सप्ताह दक्षिण अमेरिकी देश का निरीक्षण भी किया था। फीफा अंडर-20 विश्व कप 20 मई से 11 जून तक शुरू होगा और ऐसा पहली बार होगा जब अर्जेंटीना 2001 के बाद इस टूनार्मेंट की मेजबानी करेगा।