- फोटो में मैन आफ द मैच को ट्रॉफी देते केडीसीए आॅफिशियल
टीम एबीएन, कोडरमा। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे इंटर डिस्टिक अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच मंगलवार को पुलिस लाइन मैदान में कोडरमा और पश्चिमी सिंहभूम के बीच हुआ।
टॉस जीतकर कोडरमा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 258 रन बनाये। जिसमें प्रियांशु ने शानदार 128 रन, आयुष ने 43 रन और अभिजीत ने 27 रन का योगदान दिया।
गेंदबाजी करते हुए पश्चिमी सिंहभूम की ओर से सत्यम सिंह ने 5 विकेट, पियूष त्यागी ने 2 विकेट और अनीस ने 1 विकेट लिये। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी पश्चिमी सिंहभूम की टीम 48.1 गेंद में 7 विकेट खोकर विजय लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिसमें कार्तिक कृष्णा ने 76 रन ,साकेत ने 28 रन और अर्चित ने 26 रन का योगदान दिया।
गेंदबाजी करते हुए प्रियांशु और राहुल ने दो 2 विकेट और मानव कुमार पीयूष और आर्यन ने एक-एक विकेट लिए। मैन आफ द मैच पश्चिमी सिंहभूम के कार्तिक कृष्णा को नोवोको सीमेंट के आफिसर संतोष कुमार सिंह ने दिया।
मौके पर मैच आब्जर्वर शशि भूषण चौबे, अंपायर हेमंत ठाकुर शेख, इफ्तेखार, स्कोरर गजेंद्र कुमार, केडीसीए के सचिव दिनेश सिंह, आलोक पांडे, हरजीत सिंह लांबा, मनोज सहाय पिंकू, सुमन कुमार, सोनू खान, ओम प्रकाश, कुंदन कुमार, धर्मेंद्र कौशिक, बीरमल सिंह, पिंटू शुक्ला, विशाल सूद, अशोक यादव, संतोष सिंह, अमित जयसवाल, नीतीश कुमार, विजय कुमार सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद थे।