- गढ़वा में सूख गयी लाइफ लाइन कहे जाने वाली नदी, बूंद - बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग
टीम एबीएन, गढ़वा/ रांची। गढ़वा शहर की लाइफ लाइन माने जाने वाली दानरो नदी का पानी सुख जाने के कारण पानी का लेयर निचे चला गया है। जिला मुख्यालय से होकर गुजरी दानरो नदी सुख गयी है। जिससे शहर में जल संकट की समस्या उतपन्न हो गयी है। गढ़वा शहर की आबादी लगभग 50 हजार है और इसी शहर से होकर गुजरी है लाइफ लाइन माने जाने वाली दानरो नदी। इस वर्ष यह नदी पूरी तरह से सुख गयी है। जिससे पानी का लेयर पाताल में चला गया है। इस नदी के सूखने से नगर परिसद क्षेत्र के कई इलाके में जल संकट उतपन्न हो गया है।
हालांकि नगर परिसद की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पाइप लाइन से पानी का कनेक्शन आम लोगों को दिया जा रहा है, जिससे आमलोगों को राहत तो मिल रही है लेकिन कुछ इलाके ऐसे भी है जहां अभी भी पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है।।जिसकी वजह ये है कि बोरिंग के बावजूद पानी का जल स्तर लगातर नीचे जा रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि दानरो नदी हमारी लाइफ लाइन है। गढ़वा में इस वर्ष बारिश नहीं होने के कारण समय से पहले नदी सुख गयी, जिससे यह स्थिति उतपन्न हुई है। लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से आग्रह है कि वैकल्पिक व्यवस्था की जाये ताकि शहवासियों को पानी मिल सके।
विज्ञापन
इस मामले पर नगर परिषद के कार्यापालक पदाधिकारी ने कहा कि दानरो नदी सुख गयी है। इस नदी में हमेशा पानी रहे इसके लिए एक सौ 13 करोड़ की लागत का डीपीआर बन रहा है ताकि पानी का लेयर बना रहे। वहीं, सभी लोगों को वाटर हरवेस्टिंग के नियम का पालन करने को कहा जा रहा है। इसके साथ ही जहां पानी की समस्या है, उन्हें टेंकर से पाइप लाइन से पानी दी जा रही है।