Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 40
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

IND vs NZ: भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में शामिल नहीं होंगे केन विलियमसन, टीम साउदी करेंगे कप्तानी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
IND vs NZ: भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में शामिल नहीं होंगे केन विलियमसन, टीम साउदी करेंगे कप्तानी
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज में केन विलियमसन न्यूजीलैंड की टीम का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह टिम साउदी को कप्तान बनाया गया है। यह सीरीज 17 नवंबर से से शुरू होगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बताया है कि विलियमसन टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे और टी-20 मैचों में भाग नहीं लेंगे। भारत दौरे में कीवी टीम को तीन टी-20 के बाद दो टेस्ट मैच भी खेलने हैं। विलियमसन का ध्यान टेस्ट मैचों पर ज्यादा है इसलिए वो टी-20 सीरीज में भाग नहीं ले रहे हैं। भारत दौरे पर न्यूजीलैंड पहला टी-20 17 नवंबर को जयपुर में, दूसरा टी-20 19 नवंबर को रांची और 21 नवंबर को तीसरा टी-20 कोलकाता में खेलेगा। इसके बाद 25 नवंबर से कानपुर में पहला टेस्ट शुरू होगा। वहीं दूसरा टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीन दिसंबर से शुरू होगा। टेस्ट टीम के साथ जुड़ेंगे विलियमसन : केन विलियमसन न्यूजीलैंड के टेस्ट खिलाड़ियों के साथ जुड़ेंगे और अपनी ट्रेनिंग शुरू करेंगे। वहीं टिम साउदी टी-20 में टीम कप्तानी करेंगे और 21 नवंबर के बाद टेस्ट टीम के साथ जुड़ेंगे। साउदी के अलावा काइल जेमिसन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स और मिशेल सैंटनर टी-20 और टेस्ट दोनों टीमों में शामिल हैं। वहीं लोकी फर्ग्यूसन अपनी चोट से लगभग उबर चुके हैं और टी-20 सीरीज में वो न्यूजीलैंड की टीम में शामिल हो सकते हैं। लंबे समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं विलियमसन : केन विलियमसन काफी लंबे समय से बायो बबल में हैं और लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल के दूसरे फेज में हैदराबाद टीम की कप्तानी की थी। इसके बाद उन्होंने टी-20 वर्ल्डकप में हिस्सा लिया और 14 नवंबर को फाइनल खेलने के बाद न्यूजीलैंड की टीम अगले ही दिन भारत दौरे पर आ गई। वर्ल्डकप के दौरान विलियमसन की कुहनी में चोट भी थी, इसके बावजूद वो मैच खेल रहे थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड को उनके वर्कलोड पर ध्यान देना होगा वरना उनकी बल्लेबाजी पर भी असर पड़ सकता है। हालांकि टी-20 सीरीज में ब्रेक मिलने से विलियमसन को थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन