Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम ने जीता फिनालिसिमा खिताब

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम ने जीता फिनालिसिमा खिताब
विज्ञापन

ब्राजील को पेनल्टी शूटआउट में हराया 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड की टीम ने बेहद ही रोमांचक मुकाबले में ब्राजील को पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर महिलाओं के लिए पहली बार आयोजित फाइनलिसिमा फुटबाल टूर्नामेंट जीत लिया। इंग्लैंड पिछले 30 मैचों से हारा नहीं है। शूटआउट के दौरान च्लोए कैली के गोल से इंग्लैंड की टीम चैंपियन बन गयी और यहां वेंबले स्टेडियम में लगभग 83,132 प्रशंसकों की मौजूदगी में जश्न मनाया।  

क्लोए ने पिछले साल वेंबले में यूरो 2022 के फाइनल में भी गोल किया था। इंग्लैंड की गोलकीपर मैरी ईर्प्स ने शूटआउट के दौरान पेनाल्टी बचाकर टीम की जीत में अपना योगदान दिया। इंग्लैंड की एला टून ने 23वें मिनट में गोल कर टीम को शुरूआती बढ़त दिलाई और पहले हाफ में 1-0 से बढ़त अपने नाम की। 

फिर दूसरे हाफ में एक समय लग रहा था कि मेजबान टीम यह खिताब इसी स्कोर से अपने नाम कर लेगी तभी ब्राजील की सब्सीट्यूट खिलाड़ी आंद्रेस्सा अलावेस ने इंजुरी समय (90+3वें मिनट) में गोल करके मैच को बराबरी पर ला दिया। 

मैच का नतीजा निकालने के लिए अतिरिक्त समय का सहारा लिया गया, लेकिन दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पायी। इसके बाद शूटआउट में इंग्लैंड की टीम ने बाजी मार ली।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,359