रांची। जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम(JSCA International Cricket Stadium in Ranchi) में 19 नवंबर को होने वाले भारत-न्यूजीलैंड T-20 क्रिकेट मैच के लिए टिकटों की बिक्री आज (15 नवंबर) से शुरू हो गई। टिकट की बिक्री शुरू होते ही भारी संख्या में खेल प्रेमी काउंटर पर पहुंचकर टिकट खरीदने के लिए लाइन में लग गए। इस दौरान लोगों में कोरोना को लेकर कोई खौफ नहीं दिखा। लोग खुले आम सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते रहे। हालांकि, जेएससीए प्रबंधन की ओर से कोरोना संक्रमण को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया है। इसके बावजूद टिकट बिक्री के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। इस मैच के टिकटों की बिक्री के लिए 15, 16 और 17 नवंबर की तिथि निर्धारित किया गया है। स्टेडियम की क्षमता का 50 फीसदी दर्शकों को ही मैच देखने की अनुमति दी गई है। पहला शिफ्ट सुबह 10 बजे से 1 बजे और दूसरा शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक है। इसके साथ ही एक व्यक्ति अधिकतम तीन टिकट ही खरीद सकेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.