Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 277
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

आइपीएल 2023 : खत्म हुआ इंतजार, अब धूम-धड़ाका देखने के लिए हो जायें तैयार...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
आइपीएल 2023 : खत्म हुआ इंतजार, अब धूम-धड़ाका देखने के लिए हो जायें तैयार...
विज्ञापन

मैच से पहले आयी सभी कप्तानों की तस्वीर 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत होने में सिर्फ एक दिन बाकी है। आईपीएल के 16वें सीजन के पहले मुकाबले में पिछले साल की डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आमने-सामने होगी। वहीं सीएसके की कमान एमएस धोनी के हाथ में होगी। 

वहीं दूसरी बार हार्दिक पांड्या गुजरात की अगुवाई करते नजर आयेंगे। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा। आईपीएल की सभी 10 टीमों के कप्तान का ऐलान हो गया है। श्रेयस अय्यर की जगह केकेआर ने नीतीश राणा को कप्तानी सौंपी है। 

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने शुरुआती मुकाबलों के लिए भुवनेश्वर कुमार को कप्तान बनाया है। बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तान एडेन मार्कराम को बनाया है, लेकिन वह 3 अप्रैल को टीम के साथ जुड़ेंगे। आईपीएल 2023 के लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है। वहीं सभी टीमों के कप्तानों ने आईपीएल ट्रॉफी के साथ फोटो शूट करवाया है। 

सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक नये अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने बाल का कलर करवाया है। वहीं इस फोटो में रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान फाफ डु प्लेसिस सनराइजर्स के कप्तान भुवनेश्वर कुमार, कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर, पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन, लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल, राजस्थान रॉयल्स  के कप्तान संजू सैमसन और गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या नजर आ रहे हैं। लेकिन इसमें मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा नजर नहीं आ रहे हैं।  

इस बार आईपीएल में इंपैक्ट प्लेयर रूल भी लागू होगा। जिसमें टीमों के कप्तान टॉस के बाद भी अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकते हैं। अब तक टॉस से पहले कप्तान को अपने प्लेइंग 11 के खिलाड़ियों के नाम की लिस्ट मैच रेफरी को सौंपनी पड़ती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। टॉस के समय अब दोनों टीमों के कप्तान दो-दो लिस्ट लेकर आयेंगे। 

टीम शीट में प्लेइंग-11 के अलावा पांच खिलाड़ी को सब्स्टीट्यूट के तौर पर रखा जायेगा। जिनमें से किसी एक को मैच के बीच में किसी दूसरे खिलाड़ी से बदला जा सकता है। वहीं यह नियम विदेशी खिलाड़ियों पर तब ही लागू होगा जब पहले से प्लेइंग 11 में 4 से कम विदेशी प्लेयर होंगे।

विज्ञापन