Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

गोल के जादूगर लियोनल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए दागा 100वां गोल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गोल के जादूगर लियोनल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए दागा 100वां गोल
विज्ञापन
  • लियोनल मेसी ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 100वां गोल किया; 37 मिनट में ही दाग दी हैट्रिक

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। विश्व विजेता अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच में कोरासाओ को 7-0 से रौंद दिया। मैच में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने तीन गोल दागे। उन्होंने इस दौरान अपनी हैट्रिक पूरी की। मेसी के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 100 गोल भी पूरे हो गये।

अर्जेंटीना की विश्व जीतने के बाद यह लगातार दूसरे मैच में दूसरी जीत है। इससे पहले उसने फ्रेंडली मैच में ही पनामा को 2-0 से हराया था। मेसी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 100 गोल पूरे करने वाले तीसरे फुटबॉलर हैं। उनके 174 मुकाबलों में 102 गोल हो गए हैं। 

इस दौरान मेसी ने 54 गोल असिस्ट किये। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। उन्होंने 198 मैचों में 122 गोल दागे हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर ईरान के अली दाएई हैं। अली ने 148 मैचों में 109 गोल किये थे।

मेसी ने 100 गोल पूरे करते ही एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। वह विश्व कप जीतने के साथ-साथ 100 गोल पूरे करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉल हैं। रोनाल्डो और अली दाएई ने 100 से ज्यादा गोल दागे हैं, लेकिन दोनों विश्व कप नहीं जीत सके हैं। 

लियोनल मेसी ने मैच की शुरुआत तूफानी अंदाज में की। उन्होंने 37 मिनट में ही हैट्रिक पूरी कर ली। मेसी ने 20वें, 33वें और 37वें मिनट में गोल किया। यह उनके करियर की 57वीं हैट्रिक है। वहीं, अर्जेंटीना के लिए खेलते हुए नौवीं बार उन्होंने हैट्रिक गोल किया है। साथ ही मेसी ने इस साल पहली बार किसी मैच में तीन या उससे ज्यादा गोल दागे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,310