Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

मैरीकॉम को हराने वाली नीतू ने जीता गोल्ड

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मैरीकॉम को हराने वाली नीतू ने जीता गोल्ड
विज्ञापन
  • विश्व चैंपियनशिप में किया कमाल, पहली बार में ही मंगोलियाई बॉक्सर को 5-0 से हराया 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। हरियाणा की युवा बॉक्सर नीतू घणघस ने महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया। उन्होंने शनिवार (25 मार्च) को 45-48 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। वह पहली बार विश्व चैंपियन बनी हैं। 

नीतू ने मंगोलिया की लुत्साइखान को मात दी। जजों ने सर्वसम्मति से नीतू के पक्ष में फैसला सुनाया। भारतीय मुक्केबाज ने 5-0 से मुकाबले को अपने नाम कर लिया। यह मुकाबला काफी रोमांचक था और दर्शकों के लिए आखिरी तक विजेता का अंदाजा लगामा मुश्किल था। 

मैच के नतीजे का एलान होने से पहले तक दोनों खिलाड़ी जीत का जश्न मनाने के लिए तैयार दिख रही थीं, लेकिन अंत में भारतीय पहलवान ने जीत हासिल की और मंगोलिया की पहलवान को निराशा हाथ लगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 117,367